गोंडा के परसपुर की अनुष्ठा रस्तोगी को गोल्ड मेडल प्रदान करते सीजेआई सूर्यकांत। स्रोत: स्वयं
परसपुर। कस्बा निवासी राकेश कुमार रस्तोगी की पुत्री अनुष्ठा रस्तोगी को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया है। अनुष्ठा पश्चिम बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूरिडिकल साइंसेज कोलकाता से एलएलएम (मास्टर ऑफ लॉ) कर रही हैं। इन इंटेलेक्चुअल प्रापर्टी लॉ में वर्ष 2025 का तुलनात्मक लोक कानून में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर 18 जनवरी को दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति व चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत ने गोल्ड मेडल व वॉइस चांसलर प्रोफेसर डॉ. नंदिमथ ओमप्रकाश वी. ने अनुष्ठा को डिग्री प्रदान की।
अनुष्ठा की मां विनीता ने बताया कि बिटिया ने बीए एलएलबी (ऑनर्स) डॉ. राममनोहर लोहिया नेशनल यूनिवर्सिटी लखनऊ से किया था। अनुष्ठा की उपलब्धि पर विधायक अजय सिंह, चेयरमैन वासुदेव सिंह, राजेश रस्तोगी, धर्मेंद्र रस्तोगी, अनिल सोनी, रामसुंदर पांडेय, घनश्याम गुप्ता व दिनेश कौशल ने प्रसन्नता व्यक्त की है।