विश्नोहरपुर (गोंडा)। तुलसीपुर माझा गांव निवासी अखंड प्रताप सिंह के 14 वर्षीय बेटे अंश ने लखनऊ में आयोजित 39वीं सब-जूनियर राज्य तैराकी चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
अंश ने 28 से 30 जून तक केडी बाबू सिंह स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में 100 मीटर फ्री स्टाइल में 1 मिनट 09 सेकेंड, 200 मीटर फ्री स्टाइल में 2 मिनट 25 सेकेंड 33 माइक्रोसेकंड, और 400 मीटर फ्री स्टाइल में 5 मिनट 07 सेकेंड 25 माइक्रोसेकंड में लक्ष्य हासिल कर तीनों स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल अपने नाम किए। अब अंश राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी के लिए बेंगलुरु गया है, जहां वह दो महीने तक राष्ट्रीय स्तर के कोच से विशेष प्रशिक्षण लेगा। अंश की मां शशि सिंह गोंडा स्टेडियम में महिला कबड्डी कोच हैं, और बेटे की इस उपलब्धि से गौरवांवित हैं। अंश की सफलता पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, सांसद करण भूषण, विधायक प्रतीक भूषण, विधायक रमापति शास्त्री और चेयरमैन डॉ. सत्येंद्र सिंह ने शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।