फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 रुपये के लिए हत्या: परिजनों ने चलती एंबुलेंस से गिराया शव, हाईवे जाम कर किया हंगामा; पुलिस ने कराया शांत

Mon, 04 Aug 2025 10:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

200 रुपये के लिए पीट-पीटकर युवक की हत्या से आक्रोशित परिजनों ने चलती एंबुलेंस से शव को गिरा लिया। इसके बाद हाईवे जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके लोगों को हटाकर यातायात सुचारू कराया। 
विज्ञापन
परिजनों ने चलती एबुलेंस से गिराया शव, हाईवे जाम कर किया हंगामा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गोंडा में सोमवार की शाम बालपुर बाजार में घरवालों ने हृदयलाल का शव चलती एंबुलेंस से नीचे गिरा दिया। इसके बाद लखनऊ-गोंडा हाईवे जाम करके हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने देखा तो शव को रोड से हटाने में जुट गई, ताकि यातायात सुचारू किया जा सके। इस दौरान हंगामा कर रहे लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।  
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए शवदाह गृह पहुंचाया। वहां पर परिजनों ने अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की लापरवाही से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी है।

पहले से तैनात थी पुलिस

दरअसल, शाम करीब 6.00 बजे हृदयलाल का शव एंबुलेंस से बालपुर पहुंचा। हंगामे की आशंका के चलते करनैलगंज, नगर कोतवाली, परसपुर और देहात कोतवाली पुलिस को पहले से मौके पर तैनात किया गया था। साथ ही रोड खाली कराने के प्रयास करती रही। मगर, पुलिस को चकमा देकर घरवालों ने चलती एंबुलेंस की शव को नीचे गिरा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


देहात कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलवाने के साथ ही फांसी की मांग करते हुए परिजनों ने रोड जाम करने की कोशिश की थी। हालांकि, उन्हें रोड जाम करने से रोका गया। साथ ही बातचीत करके अंतिम संस्कार कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

ये था पूरा मामला

पूरी घटना कोतवाली देहात के लक्ष्मणपुर जाट के गड़रियनपुरवा गांव की है। बताया गया कि 200 रुपये के लिए गांव निवासी हृदयलाल (22) को पट्टीदारों ने शुक्रवार को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया था। घरवाले उसे लखनऊ ले गए। वहां सोमवार को इलाज के दौरान हृदयलाल ने आखिरी सांस ली। लखनऊ से शव घर पहुंचने के बाद घरवालों ने हंगामा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें