फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सीडीपीओ के खिलाफ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Mon, 07 Sep 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
जिला पंचायत टिनशेड में धरना देतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। रुपईडीह बाल विकास परियोजना की सीडीपीओ अंजना झा के खिलाफ सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का गुस्सा कलेक्ट्रेट में फूट पड़ा। उत्तर प्रदेश राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने सीडीपीओ को हटाने की मांग को लेकर टिनशेड में धरना-प्रदर्शन किया। वहीं, सीडीपीओ ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कुसुम तिवारी की अगुवाई में हुए धरने में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उनसे रकम वसूलने के लिए दबाव बनाया जाता है। उच्चाधिकारियों तक पैसा पहुंचाने के नाम पर भी वसूली किए जाने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि मामले की शिकायत जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार से की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। धरने में मंजू वर्मा, पूनम देवी, शिव कुमारी, संजू देवी मौर्य, रेशमा वर्मा, सावित्री देवी, सुशीला यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
सीडीपीओ अंजना झा ने कार्यकर्ताओं के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने हाल ही में पदभार संभाला है और कई कार्यकर्ताओं को वह ठीक से पहचानती तक नहीं हैं। ऐसे में वसूली का सवाल ही नहीं उठता। ईमानदारी से काम करने के कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। कुछ कार्यकर्ता काम नहीं करना चाहतीं और अन्य को भ्रमित कर रही हैं। सीडीपीओ ने उच्चाधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें