गोंडा। एससीपीएम ग्रुप की ओर से आयोजित सातवें खेल महाकुंभ के दूसरे दिन शनिवार को खेल मैदान उत्साह से सराबोर नजर आया। वॉलीबॉल फाइनल में एलाइड एंड हेल्थकेयर ने आयुर्वेद टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। क्रिकेट में फार्मेसी, एलाइड एंड हेल्थकेयर, आयुर्वेद व नर्सिंग की टीमों ने शानदार जीत दर्ज कर अपनी दावेदारी मजबूत कर दी।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने मुकाबलों का शुभारंभ कराया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सपा जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन, पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे, मसूद आलम खान, फुलवारी पब्लिक स्कूल के क्रांति सिंह रहे। संस्थान के चेयरमैन डॉ. ओएन पांडेय व अलका पांडेय ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर डॉ. आयुष पांडेय, अजिताभ दुबे, धीरज दुबे, डॉ. सिम्पल चौहान, डॉ. तारकेश्वर प्रसाद शुक्ल, प्रो. मुग्धा डेनियल, डॉ. मंदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
दूसरे दिन के मुकाबलों का परिणाम
क्रिकेट (पुरुष)
-फार्मेसी ने नर्सिंग टीम को 30 रन से हराया। उमैर खान बने मैन ऑफ द मैच।
-एलाइड एंड हेल्थकेयर ने नर्सिंग को 73 रन से हराया। आतिफ खान बने मैन ऑफ द मैच।
क्रिकेट (महिला)
-आयुर्वेद ने एलाइड एंड हेल्थकेयर को 35 रन से हराया। मानसी सिंह बनीं प्लेयर ऑफ द मैच।
-नर्सिंग ने फार्मेसी को 10 विकेट से हराया। श्रेयांशी सिंह बनीं प्लेयर ऑफ द मैच।
शॉट-पुट (गोला फेंक)
विजेता : मुजक्किर आलम (आयुर्वेद)
उपविजेता : सचिन मिश्रा (फार्मेसी)
चेस (महिला)
विजेता: अंशिका शुक्ला (एलाइड एंड हेल्थकेयर)
लंबी कूद (पुरुष)
प्रथम : सुभाष मिश्रा (नर्सिंग)
द्वितीय : शुभम पटेल (फार्मेसी)
लंबी कूद (महिला)
प्रथम : अंशू पटेल (एलाइड एंड हेल्थकेयर)
द्वितीय : संध्या चौहान (आयुर्वेद)
खो-खो (पुरुष)
-एलाइड एंड हेल्थकेयर तथा आयुर्वेद विजेता घोषित
वॉलीबॉल (फाइनल)
एलाइड एंड हेल्थकेयर ने आयुर्वेद को हराकर खिताब अपने नाम किया।