फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: वायरल वीडियो में छात्रवृत्ति सत्यापन के लिए वसूली का आरोप

Sun, 20 Sep 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पसका। छात्रवृत्ति सत्यापन के नाम पर विद्यार्थियों से रुपये लेने के आरोप का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति छात्रवृत्ति सत्यापन के लिए धनराशि लिए जाने की बात करता दिखाई दे रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

वीडियो परसपुर के एक इंटर कॉलेज का बताया जा रहा है। जिसमें छात्रवृत्ति सत्यापन के लिए पैसे की मांग की जा रही है। कॉलेज में एक सीट पर बैठा कर्मचारी बोल रहा है कि अभी डीआईओएस आए और रुपये ले गए हैं। वीडियो सामने आने के बाद अभिभावकों ने विद्यालय में वसूली को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि छात्रवृत्ति जैसी जनकल्याणकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर विद्यार्थियों से धनराशि लेना उचित नहीं है।
इस बारे में डीआईओएस डॉ. रामचंद्र का कहना है कि सुबह 11 बजे संबंधित विद्यालय में प्रोजेक्ट अलंकार के कार्यों के निरीक्षण के लिए गए थे। लिपिक के रुपये लेने का वीडियो संज्ञान में आया है। प्रबंधक से लिपिक की रिपोर्ट मांगी गई है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें