गोंडा। जिला अस्पताल में कोरोना वायरस को लेकर अब सतर्कता बरतने की शुरुआत हुई है। सीएमएस डॉ. अरूण लाल ने जिला अस्पताल में इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाओं पर रोक लगा दी गई हैं।
सीएमएस ने बताया कि जिला अस्पताल में रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग जुटते थे। ऐसे में मरीजों के साथ ही डॉक्टरों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य को भी खतरा उत्पन्न हो गया था। ऐसे में शासन के निर्देश पर केवल इमरजेंसी का ही संचालन किया जायेगा। इसके अलावा सभी प्रकार की सेवाओं पर रोक लगा दी गई है।