फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मंकीपॉक्स को लेकर अलर्ट, चार अस्पतालों में मॉकड्रिल आज

Thu, 12 Sep 2024 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मंकीपॉक्स को लेकर जिले में अलर्ट जारी किया गया है। स्पेशल वार्ड तैयार कर आइसोलेशन की व्यवस्था की जाएगी। अस्पतालों की व्यवस्थाएं परखने के लिए शुक्रवार को चार अस्पतालों में मॉकड्रिल होगी।
विज्ञापन

गोंडा मेडिकल कॉलेज, कोविड बिल्डिंग, जिला महिला अस्पताल के अलावा काजीदेवर सीएचसी पर ऑक्सीजन प्लांट की स्थिति को जांचा जाएगा। इसमें ऑक्सीजन प्लांट की क्रियाशीलता सहित 58 बिंदुओं पर जांच कर चेकलिस्ट शासन को भेजी जाएगी। मॉकड्रिल की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को एसीएमओ डॉ. सीके वर्मा, एसीएमओ डॉ. जय गोविंद ने अस्पतालों में जाकर आवश्यक सुधार करने का निर्देश दिया। हालांकि अभी तक मंकीपॉक्स के लक्षण वाला कोई मरीज नहीं मिला है।
महामारी विशेषज्ञ हसन अख्तियार ने बताया कि शरीर पर चकत्ते और बड़े-बड़े दाने होना मंकीपॉक्स संक्रमण के लक्षण होते हैं। मरीज को बुखार, मांसपेशियों में दर्द या गले में खराश होना भी लक्षण है। चकत्ते हथेली, तलवों, चेहरे, मुंह, गले में हो सकते हैं। वायरल के संपर्क में आने से मरीज को एक महीने तक संक्रमण की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें