फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: तेज हवा और मूसलाधार बारिश से बिजली व्यवस्था चरमराई

Thu, 12 Sep 2024 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में बुधवार रात तेज हवा और मूसलाधार बारिश से बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। बृहस्पतिवार को दिन में भी मूसलाधार बारिश हुई। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वजीरगंज संवाद के अनुसार तेज हवा के साथ पानी बरसने से 33 हजार वोल्ट की लाइन पर पेड़ गिर गया। इससे पूरे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। लाइन दुरुस्त करके 10 घंटे बाद आपूर्ति चालू जा सकी। क्षेत्र में वजीरगंज, मोहनपुर व डुमरियाडीह उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति की जाती है। वजीरगंज उपकेंद्र के अंतर्गत 11 हजार की लाइन का तार टूटने से आपूर्ति बंद रही। वहीं, बुधवार देर रात डड़वा कानूनगो के पास 33 हजार वोल्ट की लाइन पर पेड़ गिरने से डुमरियाडीह उपकेंद्र के अंतर्गत गांवों में बंद हुई आपूर्ति सुबह 08.30 बजे बहाल हुई। तेज हवा व बारिश से जगह-जगह पेड़ की डाल टूटकर बिजली की लाइन पर गिरने से मोहनपुर उपकेंद्र के अंतर्गत चड़ौवा, गणेशपुर ग्रंट, करदा, बानेपुर, अजनगर, चंदहा, कोढिया, परसापुर महडौर, कोठा, पूरे डाढू, करनीपुर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। सहायक अभियंता एसके यादव ने बताया कि पेट्रोलिंग कर लाइनों की जांच की जा रही है। सप्लाई शीघ्र बहाल हो जाएगी।
इटियाथोक संवाद दो दिन से हो रही बारिश से कस्बे में जगह-जगह जलभराव हो गया। इटियाथोक बाजार में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन रोड के रस्तोगी मोहल्ले में सड़क पर बारिश का पानी भर गया। संतोष गुप्ता राही ने बताया कि जलनिकासी न होने से मोहल्ले के लोगों को कूड़े व गंदगी के रास्ते से गुजरना पड़ता है। उधर दो दिन से हो रही बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। किसान रोहित दुबे ने बताया कि धान की फसल को फायदा हुआ है। वहीं, बारिश के दौरान तेज हवा चलने से गन्ने की फसल गिरने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें