अक्षिता बनीं जीआरपी थाना प्रभारी।
गोंडा। मिशन शक्ति 5.0 के तहत जीआरपी व महिला कल्याण विभाग की ओर से संवाद कार्यक्रम हुआ। रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने में इंद्रा इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा अक्षिता मिश्रा ने एक दिन की जीआरपी थाना प्रभारी बनकर लोगों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने किया।
अक्षिता मिश्रा ने रेलवे उपयोग के दौरान आने वाली कठिनाइयों पर संवाद किया। छात्राओं को महिला कल्याण विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के साथ 1090 जैसे हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। साइबर अपराधों, फिशिंग, ऑनलाइन ठगी, धोखाधड़ी व साइबर बुलिंग से बचाव के व्यावहारिक उपाय बताए गए। छात्राओं को महिला थाना का बंदी गृह, सीसीटीएनएस ऑफिस, मिशन शक्ति केंद्र तथा डायल-112 वाहनों सहित पुलिस कार्यप्रणाली से भी परिचित कराया गया।