फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: डंपर की टक्कर से अधिवक्ता की मौत

Wed, 13 Mar 2024 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी (गोंडा)। गोंडा-लखनऊ मार्ग पर चौपाल सागर के पास बुधवार सुबह बाइक सवार अधिवक्ता को डंपर ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से जख्मी अधिवक्ता को मेडिकल कॉलेज लाया गया, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के दुर्गोड़वा गांव निवासी दयानंद तिवारी (55) बुधवार सुबह बाइक से किसी काम से बालपुर गए थे, वहां से लौटते वक्त बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए वह बालपुर स्थित पेट्रोलपंप की तरफ मुड़े थे। तभी लखनऊ की ओर से आ रहे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
चौकी प्रभारी एससीपीएम बलराम सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना पर डंपर चालक को पकड़ लिया गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चालक के खिलाफ लापरवाही कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें