फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बीडीओ से फोन पर अभद्रता करने पर एडीओ पंचायत निलंबित

Fri, 27 Dec 2024 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीह (गोंडा)। बीडीओ अभय कुमार सिंह से फोन पर अभद्र तरीके से बात करना एडीओ पंचायत को महंगा पड़ गया। बीडीओ की रिपोर्ट पर सीडीओ अंकिता जैन ने एडीओ पंचायत महेंद्र प्रताप सिंह को निलंबित करके जिला कार्यक्रम अधिकारी को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

बीडीओ ने बताया कि सुशासन सप्ताह की समाप्ति पर ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए 24 दिसंबर को सहायक विकास अधिकारी पंचायत महेंद्र प्रताप सिंह को फोन किया। इस पर महेंद्र ने अभद्रता से बात की। बीडीओ का आरोप है कि बात करते समय महेंद्र शराब के नशे में थे। समझाने का प्रयास करने पर महेंद्र ने गालीगलौज शुरू कर दी। इस रिपोर्ट पर सीडीओ अंकिता जैन ने एडीओ पंचायत महेंद्र प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया है।
एडीओ पंचायत पर मेज पर पैर रखकर बैठने, सचिवों से अभद्रता करने, ग्राम निधि में पैसे की मांग करने, विकास कार्य में रुचि न लेने का भी आरोप है।शासकीय कार्यों में बाधा डालने, ब्लॉक कार्यालय से जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब न देने के मामले की जांच जिला कार्यक्रम अधिकारी करेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें