फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: प्रतियोगिता में 945 छात्रों ने की हिस्सेदारी

Fri, 27 Dec 2024 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। वीर बाल दिवस को लेकर आगामी रविवार को आयोजित होने वाली प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए 945 छात्रों ने आवेदन किया। गुरुसिंह सभा गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य भूपेंद्र सिंह सलूजा ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षा में करनैलगंज के कन्हैया लाल इंटर कॉलेज, श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, एसएन सिंह लक्ष्य इंटर कॉलेज, दयानंद बाल मंदिर, पीएस मेमोरियल इंटर काॅलेज, सरयू बालिका इंटर कॉलेज, कंपोजिट विद्यालय करनैलगंज, सुमित्रा देवी स्कूल, श्री साईं स्कूल सकरौरा, स्वामी विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, एपीएस मेमोरियल सहित कई अन्य विद्यालयों के बच्चों ने हिस्सेदारी की। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को छह जनवरी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें