करनैलगंज (गोंडा)। ड्यूटी से छुट्टी लेकर अपने घर जा रहे एक फौजी की करनैलगंज रेलवे स्टेशन के पास ट्रेेन की चपेट में आने से मौत हो गई। फौजी के परिजनों के आने के बाद कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
घटना शुक्रवार सुबह की है। आर्मी में तैनात परसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगापुरवा गांव निवासी महेश प्रताप सिंह (25) भोपाल से अपने घर आ रहे थे। शुक्रवार भोर करनैलगंज रेलवे स्टेशन के पास किसी ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। फौजी के पास मौजूद परिचय पत्र के आधार पर सूचना परिजनों को सूचना दी गई। संवाद