फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, भाई-बहन समेत 14 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के विभिन्न स्थानों पर हुए सड़क हादसों में छात्रा समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि भाई-बहन समेत 13 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सड़क दुुर्घटना के मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

इटियाथोक थाना क्षेत्र के बाबागंज-इटियाथोक मार्ग पर हरैया झूमन के पास मंगलवार की सुबह परसिया बहोरीपुर गांव के वकील सलमानी की बेटी आयशा (14) साइकिल से स्कूल जा रही थी। आयशा रेलवे मोड़ पर पहुंची कि सामने से तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर ही आयशा की मौत हो गई। चालक अनंतराम पुत्र पारसनाथ निवासी कोठरवा जमुनही हरद्दोपट्टी को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
सोमवार की शाम गोंडा-लखनऊ मार्ग पर बालपुर पेट्रोल पंप के पास कार की टक्कर से एक फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले दिनेश कुमार गुप्ता निवासी नचनी करनैलगंज की मौत हो गई। बताया जाता है कि ग्राम करनैलगंज ग्रामीण के मजरा नचनी निवासी दिनेश कुमार गुप्ता (38) पुत्र स्व. बरातीलाल एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। दिनेश गुप्ता ऑफिस से कार्य समाप्त करके सोमवार की शाम अपने घर लौट रहा था। बालपुर में कार ने टक्कर मार दिया। वह सड़क पर गिर गया। घायल दिनेश गुप्ता को स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद गांव में कोहराम मच गया। उसी कार की टक्कर से कटरा बाजार थाना क्षेत्र के बिरतिया बमडेरा गांव निवासी 20 वर्षीय अनिल कुमार तिवारी पुत्र राधिका प्रसाद तिवारी और उसकी बड़ी बहन 27 वर्षीय बीना तिवारी पत्नी अमित कुमार घायल हो गए। बताया जाता है कि दोनों घर जा रहे थे। दोनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

एक अन्य दुर्घटना में बहराइच जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र के सरैया बगिया निवासी 45 वर्षीय गंगोत्री पत्नी गंगाराम, उसी गांव के 40 वर्षीय सूरत कुमार व सालिक राम के दो बच्चे, विजय कुमार व कोमल, सुनीता देवी सहित एक दर्जन लोग टेंपो में सवार होकर वजीरगंज के चंदापुर हवेलिया स्थित साहब बंदगी आश्रम जा रहे थे। अचानक टेंपो पलट गया। जिसमें सूरत कुमार की मौत हो गई। घायल गंगोत्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंगोत्री ने बताया कि गांव के कई लोग टेंपो बुक कराकर आश्रम गए थे। देर रात्रि को तरबगंज मार्ग से होते हुए कैसरगंज जा रहे थे। टेंपो में सवार अन्य लोगों को हल्की चोटें आईं। वहीं इटियाथोक थाना क्षेत्र क्षेत्र के धींन्नक पुरवा हरदैया गांव निवासी 45 वर्षीय हरि प्रसाद पुत्र माता बदल बाइक में पेट्रोल भराने गया था। वापस लौटते समय एक पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दो ट्रकों की भिड़ंत में एक चालक घायल
गोंडा। गोंडा-अयोध्या मार्ग पर खोरहंसा बाजार में एक बैंक के पास मंगलवार की दोपहर बाद दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें एक ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वाराणसी से एक ट्रक मंगलवार को बरेली जनपद के भूटा थाना क्षेत्र के अमलोनीपुर का रहने वाला सर्वेश यादव (40 पुत्र) ऋषिपाल सिंह वाराणसी से कोयला लादकर गोंडा के व्यापारी की टाल पर आ रहा था। खोरहंसा बाजार में एक बैंक के पास सामने से आ रहे ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। जिससे सर्वेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद दूसरे ट्रक चालक मौके से भाग निकले। हादसे की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी खोरहंसा केके सिंह ने ट्रक की स्टेयरिंग में फंसे चालक सर्वेश को किसी तरह से निकालकर निजी अस्पताल भिजवाया। जहां उसकी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें