फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की आमने-सामने टक्कर में महिला की मौत, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज (गोंडा)। अयोध्या-गोंडा हाईवे पर थाना क्षेत्र के बनघुसरा में शुक्रवार की रात दो स्विफ्ट डिजायर कारों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, व सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के सोनी हरलाल निवासी उमेश मौर्य, तिरुपति नाथ, हरीश व बभनी कानूगो निवासी शिवम अपने गांव से स्विफ्ट डिजायर कार से अयोध्या बरात गए थे। वे लोग जब बरात से वापस आ रहे थे, तभी बहराइच से अयोध्या वापस आ रही स्विफ्ट डिजायर कार से उनकी कार की सामने से टक्कर हो गई।
दूसरी कार पर सवार आलोक, मनीराम, रामराज, शांति देवी (65) निवासी शांतिनगर, अयोध्या समेत दोनों कारों के सभी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां शांति देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौके पर पहुंचे डुमरियाडीह चौकी इंचार्ज गोपाल सिंह ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय भेजवाया। जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें