मनकापुर (गोंडा)। नंदगांव निवासी सोहन लाल ने मंगलवार को पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि सोमवार को आधी रात में जन्माष्टमी त्योहार पर सड़क के बगल मंदिर में प्रदीप कुमार प्रजापति, उमेश कुमार वर्मा, दीपक पूजन-अर्चन कर रहे थे। गांव के रियाज अहमद पुत्र मुमताज अली भी झांकी देख रहे थे। इसी दौरान अचानक मनकापुर से गोंडा जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर उक्त लोगों को टक्कर मारते हुए चली गई।
घायलों को आनन-फानन में सीएचसी लाया गया। चिकित्सकों ने मामूली घायल तीन लोगों का प्राथमिक उपचार कर घर वापस भेज दिया। प्रदीप प्रजापति की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, और चालक अरविंद कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा। संवाद