फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: खरगूपुर में जल्द शुरू होगा आधार संबंधी कार्य

Sat, 14 Jun 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
खरगूपुर (गोंडा)। नया आधार कार्ड बनवाने व पुराने आधार में मोबाइल नंबर अपडेशन के साथ ही नाम, पता तथा उम्र ठीक कराने का काम जल्द उप डाकघर में शुरू होगा। लगभग सात माह पहले उप डाकघर में उक्त काम बंद होने से लोगों को जिला मुख्यालय का चक्कर काटना पड़ता है। नरायनपुर गांव के प्रमोद तिवारी ने 30 मई को प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र भेजकर लोगों की परेशानी से अवगत कराया था। जिस पर कार्रवाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन

खरगूपुर नगर पंचायत के ठाकुरगंज स्थित उप डाकघर में 17 जनवरी 2025 को आधार केंद्र का काम अचानक बंद करके ऑपरेटर व सामान को बलरामपुर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया था। तब से कस्बा सहित दर्जनों गांवों के लोगों को आधार कार्ड बनाने व उसमें कमियों को ठीक कराने के लिए 35 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय स्थित आधार केंद्र जाना पड़ रहा है।
गोंडा मंडल के डाक अधीक्षक एके त्रिपाठी ने सप्ताह भर के अंदर आधार से संबंधित कार्य शुरू कराने का पत्र शिकायतकर्ता व खरगूपुर उप डाकघर को भेजा है। खरगूपुर उप डाकघर अधीक्षक शिवकुमार पाठक ने बताया कि आधार का काम जल्द शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें