गोंडा। केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को गौरा विधानसभा क्षेत्र के केशवनगर ग्रंट के अल्लीपुर एवं बभनजोत के ब्लॉक सभागार में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। विधायक प्रभात वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी नीति से गरीबों व किसानों को लाभ मिला है। इस मौके पर नीरज पटेल, मधुप सिंह, पप्पू शुक्ल, धर्मेंद्र पाठक, इंद्र बहादुर वर्मा, शोहरत वर्मा मौजूद रहे। तरबगंज विधानसभा क्षेत्र के बेलसर ब्लॉक सभागार में भी कार्यक्रम हुआ। जिला महामंत्री जसवंत लाल सोनकर, मंडल अध्यक्ष राकेश भारती, अकबाल बहादुर तिवारी, रविंद्र पांडेय, रामधोख मिश्र उपस्थित रहे। भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। (संवाद)