फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में गैरहाजिर प्रधानाचार्य समेत 11 का कटा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार दूबे ने सोमवार को जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौड़िया का निरीक्षण किया। इस दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य, छह अध्यापक तथा चार कर्मी गायब मिले। इस पर डीआईओएस ने सभी का वेतन काटते हुए अग्रिम आदेश तक वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि प्रधानाचार्य उदयभान तिवारी, सहायक अध्यापक अश्वनी कुमार, डॉ. केडी द्विवेदी, देव सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार द्विवेदी व महेश तथा कनिष्ठ लिपिक अश्वनी कुमार, चतुर्थश्रेणी कर्मचारी शेख जव्वाद अली गैर हाजिर पाए गए। इसके अलावा विद्यालय के दफ्तरी सुधीर कुमार मिश्र व राजेन्द्र तिवारी के उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर मिले लेकिन वे गायब थे। बच्चे मैदान में खेल रहे थे। केवल तीन ही अध्यापक मौजूद रहे। विद्यालय परिसर में गंदगी दिखी। डीआईओएस ने बताया कि गैरहाजिर मिले सभी का एक दिन का वेतन काटा गया है। साथ ही अग्रिम आदेशों तक वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें