फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

105 किलो छेना, 80 किलो घटिया कलाकंद पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। उतरौला बस स्टेशन पर बस द्वारा कानपुर से लाया गया 105 किग्रा छेना और 80 किग्रा कलाकंद बुधवार सुबह छापा मार कर पकड़ा गया। मिलावट होने के कारण दोनों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही छेना और कलाकंद नष्ट करा दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार उतरौला संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बुधवार सुबह बस स्टेशन पर परिवहन निगम की बस द्वारा कानपुर से लाया गया 105 किग्रा. छेना तथा 80 किग्रा. कलाकंद पकड़ा गया। नायब तहसीलदार के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच में दोनों में मिलावट की पुष्टि हुई है। सैंपल लेकर छेने और कलाकंद को नष्ट कर दिया गया है। सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी जय प्रकाश ने बताया कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें