फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी से छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटियाथोक (गोंडा)। घर में घुसकर युवक ने एक किशोरी से छेड़खानी की। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। मामले में किशोरी के पिता ने थाना इटियाथोक में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना इटियाथोक क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के अनुसार बुधवार रात उसके परिवार के लोग रिश्तेदारी में गए थे। वह घर में अकेली थी। आरोप है कि रात में गांव का एक युवक उसके घर में घुस आया और छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर आसपास के कई लोग मौके पर पहुंचे तो युवक धमकी देते हुए भाग निकला। मामले में किशोरी के पिता ने थाना इटियाथोक में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। थाना इटियाथोक के प्रभारी निरीक्षक रामशंकर तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें