फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश बेखौफ, अब कपड़ा व्यापारी से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बदमाश बेखौफ हैं और पुलिस बेबस। यही कारण है कि बदमाश लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस कुछ नहीं कर पा रही। शहर के मालवीय नगर निवासी कपड़ा व्यापारी से शुक्रवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर बैग लूट लिया। बैग में 50 हजार रुपये थे।
विज्ञापन

शहर के मालवीय नगर हनुमान गढ़ी मंदिर के समीप रहने वाले कपड़ा व्यापारी गणेश गुप्ता ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह कोलकाता जाने के लिए घर से निकले थे। अयोध्या जाने के लिए बस पकड़ने को रिक्शे से रोडवेज बस स्टेशन जा रहे थे। गणेश के मुताबिक वह सिटी मांटेसरी स्कूल के समीप पहुंचे थे कि बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें धमकाते हुए रोक लिया और तमंचा तानकर रुपयों से भरा बैग लूटकर गुड्डूमल चौराहे की ओर भाग निकले। पुलिस ने आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की। गणेश ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है। सीओ सदर आरपी सिंह ने वारदात को संदिग्ध बताया है। सीओ का कहना है कि कपड़ा व्यापारी की कुछ लोगों से रंजिश है। जिन्हें फंसाने के लिए लूट की कहानी गढ़ी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें