उमरीबेगमगंज/गोंडा। पुलिस ने मंगलवार रात बरवलिया गांव में छापा मारकर 955 शीशी अवैध देशी शराब, रेक्टीफाइड स्प्रिट बरामद की है। मामले में पुलिस ने दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
उमरीबेगमगंज एसओ अवधेशराज सिंह ने बताया कि मंगलवार रात बरौली गांव के मजरे बरवलिया के एक मकान में छापा मारा तो पुलिस को देखकर दो लोग भाग निकले। तलाशी लेने पर घर में 955 शीशी अवैध देशी शराब, 20 लीटर रेक्टीफाइड स्प्रिट, शीशी के 1133 ढक्कन बरामद हुए हैं। मामले में बरवलिया निवासी संजय सिंह व बरौली के पवार पुरवा निवासी पवन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।