फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 ब्लॉकों के एडीओ पंचायत तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मनरेगा, एमडीएम, राज्य वित्त आदि योजनाओं के तहत मिले धन और उसके व्यय का ब्योरा उपलब्ध न करने पर 16 ब्लॉकों के एडीओ पंचायत को अभिलेखों संग रविवार को विकास भवन तलब किया गया है। यह कार्रवाई जिला पंचायत राज अधिकारी ने की। मामला 16 ब्लॉकों की 157 ग्राम पंचायतों व पांच क्षेत्र पंचायतों से संबंधित है।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग के निदेशक सौरभ बाबू ने वित्तीय वर्ष 2007-08 से लेकर 2012-13 तक 157 ग्राम पंचायतों व पांच क्षेत्र पंचायतों को राज्य वित्त, बारहवां वित्त, तेरहवां वित्त, मनरेगा, एमडीएम आदि योजनाओं के तहत अवमुक्त धन और व्यय का ब्योरा उपलब्ध कराने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिए थे। जिला पंचायत राज अधिकारी महेंद्र सिंह ने सभी ब्लॉकों के एडीओ पंचायतों को निर्धारित प्रारूप पर सूचना 12 जुलाई तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। फिर भी 16 ब्लॉकों की 157 ग्राम पंचायतों व पांच क्षेत्र पंचायतों ने आय-व्यय का ब्योरा नहीं दिया। शनिवार को जिला पंचायत राज अधिकारी ने तरबगंज, बेलसर, वजीरगंज, नवाबगंज, कटराबाजार, करनैलगंज, हलधरमऊ, परसपुर, झंझरी, पंडरीकृपाल, मुजेहना, इटियाथोक, रुपईडीह, मनकापुर, बभनजोत व छपिया के सहायक विकास अधिकारी पंचायत को संबंधित ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायतों के अभिलेखों सहित विकास भवन स्थित पंचायत कार्यालय में रविवार को तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें