फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी छाए रहे मेजबान

विज्ञापन
विज्ञापन
उमरीबेगमगंज (गोंडा)। 11वीं मंडलीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी मेजबान टीम के खिलाड़ियों का दबदबा कायम रहा।
विज्ञापन

सुभाष इंटर कॉलेज उमरीबेगमगंज में मंडलीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को गोंडा के खिलाड़ियों का दबदबा कायम रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बालिका वर्ग की सुलेख, कला, गजल, भावात्मक गीत, अंत्याक्षरी, क्रियात्मक गीत, गायन युगल बंदी, वादन सोलो आदि स्पर्धाओं में गोंडा अव्वल रहा।
विज्ञापन

भजन व गायन सोलो में बलरामपुर को प्रथम स्थान मिला। बालक वर्ग की सुलेख प्रतियोगिता में श्रावस्ती, कला, भजन, गजल, क्रियात्मक गीत, गायन सोलो, गायन युगल बंदी, वादन सोलो, वाद युगलबंदी, आर्केस्ट्रा, लोकगीत में गोंडा की टीम को प्रथम स्थान मिला। भावात्मक गीत व अंत्याक्षरी में बहराइच को प्रथम स्थान मिला। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन सहदेव सिंह व एथलेक्टिस का संचालन सीबी सिंह ने किया। इस मौके पर अजीत सिंह, विद्यालय प्रबंधक यशवंत सिंह, प्रधानाचार्य राम सरन सिंह, शमसेर सिंह, अवधेश चंद्र बाथम, अभिषेक सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें