नवाबगंज (गोंडा)। माध्यमिक विद्यालयों की 58वीं बालक/बालिका राज्यस्तरीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता में मेजबान देवीपाटन मंडल ने चैंपियनशिप का खिताब झटका। विजेता टीम को कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।
सोमवार को नंदिनीनगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन कई मुकाबले हुए। जिसमें महिला वर्ग में देवीपाटन मंडल व मेरठ मंडल समान अंकाें के साथ अव्वल रहे। सब जूनियर वर्ग में 26 अंकों के साथ देवी पाटन मंडल प्रथम रहा। ओवर आल चैंपियनशिप का खिताब देवीपाटन मंडल को मिला। देवीपाटन मंडल की टीम को कुल 12 स्वर्ण, 6 रजत व 2 कांस्य पदक मिले हैं। समारोह में कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने विजेता टीमों को सम्मानित करते हुए कहा कि उप्र के पहलवान राष्ट्रीय चैंपियनशिप को लक्ष्य न बनाते हुए ओलंपिक पदक को जीतने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि कुश्ती में प्रतिभाग करने वाले पहलवानों की पूरी मदद दी जाएगी। इस मौके पर विधायक मंजू सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक उदयराज ने टीमों को सम्मानित किया। समारोह में रामकृपाल सिंह, विनय कुमार, प्रेमशंकर तिवारी, तौहीद खान, राधेश्याम जायसवाल, तनवीर सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, अनिल सिंह, मुकेश सिंह, सोनू तिवारी, राकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
58वीं कुश्ती प्रतियोगिता का परिणाम एक नजर में-
सब जूनियर वर्ग
35 किलो भार वर्ग
* प्रथम- संतोष, वाराणसी
* द्वितीय-अब्दुल्ला, फैजाबाद
41 किलो भार वर्ग
* प्रथम-सुरेंद्र, स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर
* द्वितीय- शानू, मरेठ
55 किलो भार वर्ग
* प्रथम- चंदन, देवी पाटन
* द्वितीय-विशाल, स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर
जूनियर वर्ग
42 किलो भार वर्ग
* प्रथम- जयप्रकाश, स्पोर्ट्स कॉलेज गारेखपुर
* द्वितीय-सत्यप्रकाश, वाराणसी
50 किलो भार वर्ग
* प्रथम- भगवान यादव, देवी पाटन मंडल
* द्वितीय-सिकंदर, स्पोर्ट्स गोरखपुर
54 किलो भारवर्ग
* प्रथम-जितेंद्र पटेल, स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर
* द्वितीय- अर्जुन यादव, देवीपाटन मंडल
58 किलो भार वर्ग
* प्रथम- किशन, मरेठ मंडल
* द्वितीय-नागेंद, देवीपाटन मंडल
सीनियर वर्ग
74 किलो भार वर्ग
* प्रथम- प्रदीप कुमार, देवीपाटन मंडल
* द्वितीय-भगत सिंह, स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर
76 किलो भार वर्ग
* प्रथम- दीपक सिंह, स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर
* द्वितीय-मनोज कुमार, मेरठ मेंडल
85 किलो भार वर्ग
* प्रथम- बाबर, देवीपाटन मंडल
* द्वितीय- विशाल, मरेठ मंडल
96 किलो भारवर्ग
* प्रथम-राम प्रवेश, गोरखपुर मंडल
* द्वितीय- नौशाद, मुरादाबाद मंडल
बालिका वर्ग
44 किलो भारवर्ग
* प्रथम- अर्चना तोमर, देवीपाटन मंडल
* द्वितीय- शीतल त्यागी, मुरादाबाद मंडल
51 किलो भार वर्ग
* प्रथम- रिशू नागर, मेरठ मंडल
* द्वितीय- पायल शर्मा, मुरादाबाद मंडल
67 किलो भार वर्ग
* प्रथम- मेघना तोमर, देवी पाटनमंडल
* द्वितीय- उपासना, मुरादाबाद मंडल