गोंडा। जिले की 3095 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों व सहायिकाओं को मानदेय देने के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी नेे सभी बाल विकास परियोजनाओं को धनराशि भेज दी है। वहीं समय से बिल न भेजने पर आठ सीडीपीओ से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। सोमवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जिले की कार्यकर्त्रियों व सहायिकाओं के मानदेय भुगतान के लिए शासन से 26 अक्तूबर को नौ करोड़ 11 लाख 92 हजार 500 रुपये मिले हैं। जिसके तहत छपिया, इटियाथोक, बेलसर, वजीरगंज, रुपईडीह, बभनजोत, मुजेहना व शहरी परियोजना की कार्यकर्त्रियों व सहायिकाओं को सितंबर तक, जबकि हलधरमऊ, कटराबाजार, करनैलगंज, परसपुर, तरबगंज, नवाबगंज, झंझरी, पंडरीकृपाल व मनकापुर की परियोजना की कार्यकर्त्रियों व सहायिकाओं को अक्तूबर तक मानदेय भुगतान करने के लिए धनराशि संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी को भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि अक्तूबर का बिल विलंब से उपलब्ध कराने के लिए छपिया, इटियाथोक, बेलसर, वजीरगंज, रुपईडीह, बभनजोत, मुजेहना व शहर के बाल विकास परियोजना अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।