फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। एक महिला का शव गन्ने के खेत में रविवार सुबह मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना स्थल पर मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने मृतका की बहू को हिरासत में लिया है। सीओ सिटी ने महिला की हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की। फिलहाल, मामले में अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

बलरामपुर देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ज्यौनार में रविवार सुबह एक महिला का शव गन्ने के खेत में मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त गांव निवासी कलावती के रुप में की। पुलिस ने कलावती की बहू राजकुमारी और ग्रामीणों से पूछताछ की। राजकुमारी ने बताया कि शनिवार को वह अपनी सास कलावती के साथ धान की फसल की मड़ाई करने खेत गई थी। शाम तक वह घर वापस आ गई थी, लेकिन देर रात तक कलावती घर नहीं पहुंची। इस पर राजकुमारी ने मामले की सूचना प्रधान प्रतिनिधि महेश सिंह सहित अन्य ग्रामीणों को दी। इसके बाद कलावती की काफी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह कलावती का शव घर से थोड़ी दूर गन्ने के खेत में मिला। प्रभारी एसपी मानिक चंद्र सरोज व सीओ सिटी श्रीश्चन्द ने घटना स्थल का जायजा लिया। शव के पास से बहू राजकुमारी के कान की बाली व टूटी हुईं चूड़ियां बरामद हुईं हैं। घर पर छानबीन के दौरान बहू की साड़ी में खून का दाग भी पाया गया। सीओ सिटी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मिले साक्ष्य के आधार पर राजकुमारी को हिरासत में ले लिया गया है। मृतका का एकलौता पुत्र मुकेश देहरादून में नौकरी करता है। उसे सूचना दे दी गई है। एसओ केके यादव ने बताया कि मामले में अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें