फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ब्लाकों में 9 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला

Sat, 06 Feb 2016 11:31 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव में रसूखदार नेताओं का दबदबा कायम दिखा। छह ब्लॉकों में राज्यमंत्री की पुत्रवधू तथा रसूखदार व उनके चहेते निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बन गए हैं। तीन ब्लॉकों में रविवार को ब्लॉक प्रमुख पद के लिए मतदान व मतगणना होगी। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


शनिवार को गैसड़ी, श्रीदत्तगंज तथा रेहरा बाजार ब्लाक में नामांकन करने वाले कुल 10 प्रत्याशियों में से रेहरा बाजार ब्लाक में एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस लिया है। यहां से महबूब ने अपना पर्चा वापस ले लिया है।
विज्ञापन


इन ब्लॉकों में निर्विरोध निर्वाचित हुए ब्लॉक प्रमुख
ब्लॉक - प्रत्याशी
बलरामपुर-साधना यादव
तुलसीपुर-शफीक अहमद
हरैया सतघरवा- उषा यादव
पचपेड़वा- मोहम्मद अयूब उर्फ शब्बू खां
उतरौला- हबीबुल हसन उर्फ लकी खां
गैड़ास बुजुर्ग- कपूरा देवी

इनके बीच होगा मुकाबला
ब्लॉक - प्रत्याशी
गैसड़ी-  सावित्री जायसवाल, डा. शिशिर यादव तथा राजन तिवारी
श्रीदत्तगंज-फरीद खां, सगीर, अनूप मिश्रा तथा कमलेश्वर सिंह
रेहरा बाजार-महंत वीरेंद्रदास तथा नसीबदार




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें