फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आज रोपेंगे 8.66 लाख पौधे

Fri, 05 Jun 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को जिले में हरियाली बढ़ाने के लिए वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत 8.66 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य है। वन विभाग के साथ ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कृषि, उद्यान एवं नगर विकास विभाग को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


मुख्य कार्यक्रम सदर तहसील के पारासराय में होगा, जहां प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री आशीष पटेल बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
प्रभागीय वनाधिकारी अनुराग प्रियदर्शी ने बताया कि पौधरोपण के लिए अमृत सरोवरों, तालाबों, नदी किनारों, सड़क किनारे और अन्य सार्वजनिक स्थलों को चिह्नित किया गया है। पौधरोपण में जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों की भी सहभागिता सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें