फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चारा काटते समय युवती की बिगड़ी तबीयत, मौत

Fri, 05 Jun 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। हल्लकपुरवा नगवा निवासी रीना सिंह (20) की चारा काटते अचानक तबीयत बिगड़ गई। इलाज के लिए सीएचसी ले जाते समय रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं। पिता राजू सिंह ने बताया कि बेटी रीना बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे घर के दरवाजे पर मवेशियों के लिए मशीन से चारा काट रही थी। तेज धूप में वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन


नवाबगंज के ही एक निजी अस्पताल से सीएचसी नवाबगंज रेफर कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राममोहन सिंह ने बताया कि युवती की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। प्रभारी थानाध्यक्ष विश्वास चतुर्वेदी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चार भाई-बहनों में वह सबसे बड़ी थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें