फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 वर्ष के ऊपर व दिव्यांग मतदाताओं को मिलेगा पोस्टल मत देने मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। 80 वर्ष के ऊपर व दिव्यांग मतदाताओं को पोस्टल मत देने मौका मिलेगा। विधानसभा चुनाव में इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने, महिलाओं व युवाओं को मतदाता बनाने, दिव्यांगों का चिह्नीकरण करने का प्रयास जारी है। रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए करनैलगंज उपजिलाधिकारी हीरालाल ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले समस्त युवाओं को मतदाता बनाने के लिये 1 से 30 नवंबर तक अभियान चलाया जायेगा। सभी बूथों पर बीएलओ की तैनाती की गई है।
घर-घर जाकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य करेंगे। साथ ही 7, 13, 21 व 24 नवंबर को सभी बूथों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे। वहां भी मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, दावा व आपत्ति की जा सकती है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में 18 व 19 वर्ष आयु के युवा मतदाताओं का 4-5 प्रतिशत के सापेक्ष 0.43 प्रतिशत है।
विज्ञापन

जनगणना के अनुसार 1000 पुरुष मतदाताओं के सापेक्ष 921 महिला मतदाता होना चाहिये, जबकि विधान सभा कटरा बाजार में 1000 पुरुष के सापेक्ष 858 व करनैलगंज में 852 महिला सूची में शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि 80 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी दिव्यांग मतदाताओं को चिह्नित किया जा रहा है। उनके पास पोस्टल बैलेट भेजकर मतदान कराने की कार्रवाई तेजी से चल रही है।
बताया कि सूची सत्यापन अब तक विधान सभा कटरा बाजार में 1001 व करनैलगंज में 804 मतदाता मृतक पाये गये हैं। जिनके अपमार्जन की कार्रवाई की जा रही है। सारी प्रक्रिया आनलाइन करने के लिये नेशन वोटर सर्विस पोर्टल पर भी सुविधा उपलब्ध है। इसके माध्यम से भी दावा, आपत्ति आदि भेजी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें