फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 77 को मिली नौकरी, खिले चेहरे

Tue, 20 Feb 2024 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीगंज (गोंडा)। विकासखंड झंझरी परिसर में मंगलवार को ब्लाॅक स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार संबंधी नियुक्त पत्र मिलते ही चयनित 77 युवक व युवतियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक प्रभुनाथ मिश्र ने मेले की तैयारी के साथ उत्साही आवेदकों को प्रमुख जानकारी दी।
मेले का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशीष मिश्र ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रत्येक विकासखंड पर रोजगार मेला आयोजित कर रोजगार उपलब्ध करा रही है।
अब लोगों को अपनी जीविका चलाने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। जिला कौशल प्रबंधक दीपक खरे ने कहा कि लालजी मैमोरियल, वर्ल्ड माप प्राइवेट लिमिटेड, अजीव प्राइवेट लिमिटेड, चतुर्वेदी सिक्योरिटी लिमिटेड समेत पांच कंपनियों ने युवक युवतियों का साक्षात्कार लिया।
विज्ञापन

इसके बाद युवक युवतियों को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व प्रभारी बीडीओ ने टेलीकॉलर, कंप्यूटर ऑपरेटर, नर्सिंग स्टाफ व सिक्योरिटी गार्ड का नियुक्ति पत्र वितरित किया।
प्रभारी बीडीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मेले में कुल 234 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें 77 लोगों को रोजगार मिला।
इस मौके पर पवन शुक्ल, धर्मराज शास्त्री, लालबहादुर सिंह, खेमराज वर्मा, उमेश तिवारी, मुकेश राव, उमेश श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, रोहित कुमार, प्रधान राजेंद्र, संजय तिवारी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें