फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: घटतौली पर लगेगी लगाम

Tue, 20 Feb 2024 09:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मार्च महीने से सरकारी राशन में घटतौली की समस्याएं खत्म हो जाएंगी। जिस राशन कार्ड में जितना यूनिट दर्ज होगा, उससे कम तौल ही नहीं हो पाएगा। विभाग की ओर से सभी उचित दर विक्रेता की दुकानों पर इलेक्ट्रानिक वेइंग मशीन लगाने की कवायद शुरू हो गई है। जिले को अभी तक 1391 मशीनें दी गई हैं, करीब दस मशीनें और आएंगी। सेवा प्रदाता कंपनी की ओर से हर रोज 50 से अधिक मशीनों को लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिले के छह लाख अंत्योदय व पात्र गृहस्थी के लाभार्थी को अनाज दिया जा रहा है। आए दिन कोटेदारों की ओर से कम राशन दिए जाने की शिकायत मिल रही थी। जिसको लेकर शासन से इलेक्ट्राॅनिक कांटा को ई-पाॅस मशीन से लिंक कर नई इलेक्ट्रानिक वेइंग मशीन लगाने की कवायद शुरू कर दी गई है। अब इस कांटे से उतना अनाज ही तौला जा सकेगा, जितने यूनिट राशन कार्ड में दर्ज है। लिंकवेल कंपनी की ओर से कोटेदारों की दुकान पर मशीन इंस्टाॅल की जा रही है। पहले चरण में मनकापुर तहसील में मशीनें लगाई जा रही है। हर रोज 50 से अधिक मशीनें लगाई जा रही हैं। इसके बाद तरबगंज तहसील व गोंडा तथा करनैलगंज में मशीनें लगाई जाएंगी।

बांट माप विभाग करेगा जांच
मशीनों के इंस्टाॅल होने के बाद बांट माप विभाग मशीनों की चेकिंग करेगा। मानक के अनुरूप मिलने पर स्टांपिंग कर मशीन को सील कर दिया जाएगा। इसके बाद मशीन में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ करने की गुंजाइश नहीं होगी। मशीनों के लगने के बाद कोटेदारों को सामूहिक रूप से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

घटतौली से मिलेगी निजात
डीएसओ कृष्णगोपाल पांडेय के अनुसार इलेक्ट्राॅनिक वेइंग मशीन अगले महीने तक सभी कोटे की दुकानों पर लग जाएगी। जिससे मार्च महीने का राशन नहीं मशीन से तौलकर मिलेगा। इस मशीन के लगने से घटतौली पूर्ण रूप से बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें