फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 12 केंद्रों पर 7,104 अभ्यर्थी देंगे यूपीएससी की एलटी ग्रेड परीक्षा

Sat, 10 Jan 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
एलबीएस महाविद्यालय में सीसीटीवी व अन्य व्यवस्थाओं की जांच करते प्रभारी प्राचार्य डॉ. बीपी सिंह।
विज्ञापन
गोंडा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 17 जनवरी को जिले के 12 केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा को नकलविहीन व पारदर्शी बनाने के लिए सभी केंद्रों पर निगरानी रखी जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी, जिसमें 7,104 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिले में प्रस्तावित एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार को केंद्र व्यवस्थापकों ने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, बैठने की व्यवस्था व अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया। पहली पाली में जिले के 12 केंद्रों पर 5,088 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। दूसरी पाली में पांच केंद्रों पर 2,016 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को पासपोर्ट साइज दो फोटो, फोटो युक्त पहचान पत्र तथा उसकी एक छायाप्रति साथ लानी होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पूर्व गेट बंद कर दिए जाएंगे, इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

एलबीएस पीजी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि आयोग ने स्पष्ट किया है कि नकल, प्रश्नपत्र लीक, फर्जी अभ्यर्थी अथवा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम-2024 के तहत दोषी पाए जाने पर एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना व आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है।
नकल विहीन परीक्षा कराने की तैयारी पूरी
यूपीएससी की एलटी ग्रेड परीक्षा नकलविहीन कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। अभ्यर्थियों से निर्देशों का पालन करने की अपील की जाती है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
विज्ञापन

- डॉ. रामचंद्र डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें