फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 65 जोड़ों ने किया अंतरजनपदीय पारस्परिक तबादले के लिए आवेदन

Wed, 19 Jun 2024 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारी से सत्यापन के बाद तलब की रिपोर्ट 22 तक कार्यमुक्त और पदभार ग्रहण कर सकेंगे स्थानांतरित शिक्षक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। जिले में अंतरजनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण के लिए 65 जोड़ों ने आवेदन किया। वहीं बुधवार को सूची मिलने के बाद बीएसए ने सत्यापन के लिए खंड शिक्षाधिकारियों को भेजा है। साथ ही सत्यापन के बाद मानक प्रक्रिया पूरी करने वाले शिक्षक जोड़ों की सूची तलब की गई है। माना जा रहा है कि आवेदक शिक्षक 22 जून तक कार्यमुक्त और पदभार ग्रहण कर सकेंगे।
विज्ञापन

बीएसए प्रेमचंद यादव ने बताया कि शासन की मंशा अनुरूप अंतरजनपदीय पारस्परिक तबादले किए जाएंगे। इसके लिए बोर्ड स्तर से 65 आवेदक शिक्षक और शिक्षिकाओं की परस्पर स्थानांतरण के लिए आवेदन मिले हैं। जिसके आधार पर शिक्षकों का एक-दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया जाएगा। इसके लिए सभी खंड शिक्षाधिकारियों की जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। आगामी 22 जून तक सभी शिक्षकों को कार्यमुक्त और पदभार ग्रहण कराया जाना है। इसके लिए बीईओ स्तर पर बोर्ड स्तर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन कराया जाएगा। बीएसए ने बताया कि सत्यापन के बाद सूची तलब की गई है। जिसके बाद स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। वहीं बुधवार देर शाम बोर्ड स्तर से सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें