फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनकमिंग पैनल दगने से अंधेरे में डूबा कटराबाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो लाख लोगों की बिजली 24 घंटे से गुल
विज्ञापन


कटराबाजार (गोंडा)। जिले की बिजली व्यवस्था निजीकरण के खिलाफ चल रहे अभियंताओं, बिजलीकर्मियों के आंदोलन की भेंट चढ़ती जा रही है। आए दिन किसी न किसी बिजलीघर की सप्लाई में कोई न कोई व्यवधान आ जा रहा है।

मंगलवार को कटराबाजार बिजलीघर की सप्लाई शाम 5 बजे अचानक इनकमिंग पैनल दग जाने से जो गुल हुई, उसका फाल्ट बुधवार शाम तक ठीक नहीं हो सका। इस कारण करीब दो लाख लोग गर्मी में परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं करनैलगंज के अधिशाषी अभियंता नीरज का कहना है कि इनकमिंग पैनल सही कर दिया गया है, सप्लाई शाम तक चालू हो जाएगी।

सूबे के पांच बड़े महानगरों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था निजी हाथों में सौंपे जाने के प्रदेश सरकार के 17 दिन पहले जारी फरमान के बाद से जिले में क्या अभियंता और क्या बिजलीकर्मी, सबने मिलकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। जिससे जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था दिनों दिन बेपटरी होती जा रही है।

कुछ दिन पहले जहां आंधी से जिले की एक तिहाई आबादी की बिजली 24 घंटे से ऊपर बाधित रही तो वहीं आए दिन किसी न किसी बिजलीघर की लाइन में कोई न कोई फाल्ट आने से वहां की बिजली ही गुल हो जाती है। जिसका फाल्ट घंटो ठीक नहीं किया जाता और लोगों को बेवजह बिजली की किल्लत से जूझना पड़ता है।

मंगलवार शाम 5 बजे ऐसा ही एक फाल्ट कटरा बाजार बिजलीघर के इनकमिंग पैनल में आ गया और बिजली घर से निकले सभी चार फीडरों की आपूर्ति अनिश्चितकालीन समय के लिए बाधित हो गई।

जिसे पावर कॉरपोरेशन की मशीनरी अबतक ठीक नहीं कर पाई है। बिजली न मिलने से इलाके की करीब एक लाख आबादी में पावर कारपोरेशन के खिलाफ गुस्सा है। लोगों का कहना है कि बिजली न होने से उनके मोबाइल तक चार्ज नहीं हो रहे।

इतना ही नहीं उमस भरी गर्मी में बिना बिजली के लोगो को घरों में बैठना तक दूभर हो चला है। जबकि इलाकाई अवर अभियंता राम गोपाल अनमोल का मोबाइल स्विच ऑफ होने से उनसे भी सम्पर्क नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन


हालांकि कटराबाजार बिजलीघर के इनकमिंग पैनल दगने के बावत करनैलगंज के एक्सईएन नीरज का कहना है कि पैनल ठीक कर दिया गया है। शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी। लेकिन समाचार भेजे जाने तक सप्लाई चालू नहीं हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें