फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: छापे में 55 को बिजली की चोरी करते पकड़ा

Mon, 29 Jun 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन मंडल में बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। मुख्य अभियंता के निर्देश पर गठित टीमों ने मंडल के चारों जिलों में छापा मारा। इस दौरान 55 लोगों को बिजली की चोरी करते पकड़ा। सभी के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

अभियान के दौरान गोंडा में सबसे अधिक 18, बहराइच में 17, बलरामपुर में 12 और श्रावस्ती में बिजली चोरी के आठ मामले सामने आए। जांच में लोग कटिया डालकर बिजली का उपभोग करते लोग मिले। कुछ मामलों में मीटर से छेड़छाड़ कर चोरी की जा रही थी। मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि बिजली की चोरी करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें