फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

494 को छात्रों को मिला लैपटॉप

Sun, 27 Mar 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बलरामपुर
विज्ञापन
छात्रों को मिले लैपटॉप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में गत वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 494 मेधावियों के चेहरे रविवार को लैपटॉप पाकर खुशी से खिल गए। 17 छात्राओं को कन्या विद्याधन के रुप में 30-30 हजार रुपये का चेक भी दिया गया।
विज्ञापन


रविवार को सीएमएस डिग्री कालेज विशुनापुर में आयोजित समारोह में सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं जंतु उद्यान राज्यमंत्री डॉ. एसपी यादव ने जिले के मेधावियों को लैपटॉप वितरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की कथनी व करनी में कोई फर्क नहीं है।

सरकार ने छात्रों, नौजवानों व किसानों से वादा किया था वह पूरी ईमानदारी से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज के कंप्यूटर प्रधान युग में विद्यार्थियों को दिये जा रहे मुफ्त लैपटॉप से उन्हें आगे बढ़ने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


छात्राओं को कन्या विद्याधन से आगे की पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी। सदर विधायक जगराम पासवान ने कहा कि प्रदेश सरकार लैपटॉप व कन्या विद्याधन देकर पढ़ाई में मेहनत करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान कर रही है। ऐसा आज तक प्रदेश की किसी गैर सपा सरकार ने कभी नहीं किया है।

डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने बताया कि जिले में कुल 494 मेधावियों का चयन लैपटॉप के लिए किया गया था। ये सभी मेधावी वर्ष 2015 में यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड व आईसीएसई बोर्ड से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में टाप मेरिट हासिल की है।

सीएमएस डिग्री कालेज की छात्राओं ने कार्यक्रम में स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर अतिथियों का आदर-सत्कार किया है। प्रधानाचार्य केपी यादव ने कार्यक्रम में आए समस्त अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में एसडीएम सदर इंद्रभूषण वर्मा सहित तमाम अधिकारी व फोर्स के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें