फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 41 अनुसूचित बहुल गांव बनेंगे आदर्श

Thu, 23 Oct 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। अनुसूचित बहुल जिले के 41 गांवों को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित किया गया। इन्हें आदर्श गांव के तौर पर विकसित किया जाएगा। अब तक जो काम नहीं हो पाए हैं, इसके लिए प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि वर्ष 2010-19 और वर्ष 2019-20 में कुल 19 पंचायतों का चयन किया गया। अब तक कुल 16 गांवों काम पूरा हो चुका है। बाकी गांवों में भूमि न मिलने से काम नहीं हो पाया। कोविड के बाद वर्ष 2023-24 में 41 गांवों को चयनित किया गया।

पंचायत स्तर पर विभाग के अधिकारी ग्राम प्रधान व स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर कार्ययोजना तैयार करेंगे। जिला स्तरीय कमेटी से स्वीकृति के बाद पंचायतों में काम किया जाएगा। गुणवत्तापूर्ण कार्य व लोगों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए बदलाव किया गया। कार्यदायी संस्था के तौर पर खुद पंचायत स्तर से काम होगा।
विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग के ग्राम विकास अधिकारी व एडीओ की अहम भूमिका होगी। ग्राम प्रधान के संयुक्त खाते से विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर 20-20 लाख रुपये गांवों को आवंटित किए जाएंगे, जहां पंचायतों में शुद्ध पेयजल, प्रकाश की व्यवस्था, आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य और जलनिकासी समेत अन्य व्यवस्थाएं की जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें