फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी शराब की 408 बॉटल बरामद, बाप बेटे गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पुलिस ने कस्बा बाबागंज में चोरी से चल रहे शराब के अवैध कारोबार का खुलासा किया है। पुलिस ने एक मकान में छापा मारकर अंग्रेजी शराब की 408 बोतल शराब बरामद की है। साथ ही चोरी छिपे इस कारोबार को संचालित कर रहे बाप बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

धानेपुर थाना क्षेत्र के कस्बा बाबागंज में काफी समय से अंग्रेजी शराब का यह अवैध कारोबार संचालित हो रहा था। स्थानीय लोगों की तरफ से इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। शिकायत मिलने पर पुलिस बल कारोबार में शामिल लोगों पर नजर रख रही थी।
सोमवार को पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि बाबागंज कस्बे के रहने वाले बाप बेटे अपने घर से अंग्रेजी शराब का अवैध कारोबार कर रहे हैं। इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने छापामारा।
विज्ञापन

इसमें पुलिस को आरोपियों के मकान से 10 पेटियों में रखी गयी विभिन्न ब्रांड की 408 बॉटल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। मौके पर मौजूद बाप बेटे को गिरफ्तार कर पुलिस टीम थाने ले आई।
थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि छापेमारी में आरोपी पूरन चंद्र मिश्रा व उसके बेटे रोहित मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के घर से मैक्डावेल की 185, इंपीरियल ब्लू की 119, रॉयल स्टेग की 29 व्हिस्की ग्रीन 40 व हाई कंपैक्ट के 35 पाउच बरामद किए गए हैं।
दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। कारोबार का खुलासा करने वाली टीम में एसओ के अलावा उपनिरीक्षक अमरनाथ, हेड कांस्टेबल रामानंद यादव, पशुपति नाथ त्रिपाठी, संजीव मौर्य, मुरलीधर मिश्र, रिक्रूट आरक्षी ऋषि कुमार व चंद्रगुप्त मौर्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें