गोंडा। पंचायत चुनाव को देखते मंडल में पुलिस उपनिरीक्षकों के बड़े पैमाने पर फेरबदल हुए हैं। डीआईजी डॉ. राकेश सिंह ने मंडल के 76 पुलिस उपनिरीक्षकों को एक दूसरे जिलों में फेरबदल किया है।
जिले के स्वॉट टीम प्रभारी अतुल चतुर्वेदी व थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज रतन कुमार पांडे समेत 40 उपनिरीक्षकों को दूसरे जिलों में भेजा गया है। डीआईजी ने बताया कि जल्द ही तबादला किए गए पुलिस उपनिरीक्षक अपने तैनाती के जिलों में कार्यभार ग्रहण करेंगे।