फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

285 दुकानों पर हुई छापेमारी, 63 नमूनों के साथ 11 के लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव ने जनपद के समस्त फुटकर उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि उर्वरकों की बिक्री पीओएस मशीन से ही करें। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि अब तक जिले में 285 दुकानों पर छापा मारा गया है तथा 63 नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। कमियां पाए जाने पर 11 दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित करने के साथ ही 03 दुकानदारों को नोटिस दिया गया है। उन्होंने कहा है कि कहीं भी अनियमितता की शिकायत मिलने पर निश्चित ही कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में उनके अथवा अन्य विभागीय अधिकारियों के भ्रमण के दौरान तथा दूरभाष पर भी उर्वरक विक्रेताओं द्वारा कृषकों से निर्धारित दर से अधिक दाम पर उर्वरकों की बिक्री करने तथा कृषकों को यूरिया उर्वरक के साथ अन्य उत्पाद लगाकर बिक्री करनी की भी शिकायतें प्राप्त हुई है।
उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि किसी भी उर्वरक विक्रेता द्वारा ऐसा करते पाये जाने पर संबंधित विक्रेता के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 की धाराओं के साथ-साथ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत कार्यवाही की जायेगी। जनपद के समस्त थोक उर्वरक विक्रेताओं को यह भी चेतावनी दी गई है कि फुटकर उर्वरक विक्रेताओ के पीओएस मशीन में यदि 10 मीट्रिक टन से अधिक उर्वरक उपलब्ध है तो ऐसे उर्वरक विक्रेताओं के स्टाक रजिस्टर में स्टाक का मिलान कर ही उर्वरको की आपूर्ति, बिक्री करें। यदि पीओएस मशीन का स्टाक एवं स्टॉक रजिस्टर में भिन्नता है तो ऐसे बिक्रेता को उर्वरकों की आपूर्ति कदापि न करें। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि किसी भी उर्वरक विक्रेता द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर उर्वरक बेंचने की शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई होगी, इसलिए सभी उर्वरक विक्रेता खाद की बिक्री निर्धारित दर पर ही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें