गोंडा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय गोंडा में ऑनलाइन एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 17 अगस्त 2020 को होगा। यह जानकारी देते हुए सहायक निदेशक सेवायोजन आशा वर्मा ने बताया है कि आगामी 17 अगस्त को गोंडा में ऑनलाइन एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हाईस्कूल, इंटर व स्नातक के बेरोजगार अभ्यर्थियों को सेवायोजित कराने के के लिए 06 कंपनियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है।
जो प्रवासी श्रमिक बेरोजगार अभ्यार्थी रोजगार मेले में भाग लेने हेतु अपनी योग्यता अनुसार आवेदन कर सकते हैं। रोजगार मेला ऑनलाइन है कार्यालय में आने की आवश्यकता नहीं है। सेवायोजन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कराकर कंपनी में आवेदन कर सकते हैं। साक्षात्कार फोन के माध्यम से होगा।