फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में 328 शिक्षकों की स्कूलों में होगी तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। परिषदीय स्कूलों में 328 शिक्षकों की दो दिन में तैनाती हो जाएगी। बीते 16 अक्तूबर को जिले के 376 शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी। काउंसिलिंग में 17 शिक्षक अनुपस्थित रहे और 349 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र निर्गत किया गया। इसमें 33 शिक्षकों का चयन विवादों में घिरा है और उनकी नियुक्ति रोकी गई है।
विज्ञापन

गुरुवार को 95 दिव्यांग व महिला शिक्षकों की काउंसिलिंग हुई। जिसमें शिक्षिकाओं ने अपनी पसंद के स्कूल लॉक किए। पहली बार सभी स्कूलों के रिक्त पदों की सूची जारी कर दी गई थी। अब 233 पुरुष शिक्षकों को रोस्टर से स्कूल का आवंटन होगा। बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि स्कूल आवंटन की प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी।
शिक्षक भर्ती के लिए बीते 16 अक्तूबर को नियुक्ति पत्र बांटे गए थे। सभी 349 शिक्षकों को नियुक्ति देकर बीएसए ऑफिस में कार्यभार ग्रहण कराया गया था। अब स्कूलों के आवंटन की कार्रवाई गुरुवार को हुई। जिसमें दिव्यांग व महिलाओं ने अपनी पसंद के स्कूलों को लॉक कर लिया है। इसके साथ ही पुरुष शिक्षकों को रोस्टर से स्कूल आवंटन की कार्रवाई करके आदेश जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

गुरुवार को बीएसए ने स्कूल आवंटन की कार्रवाई पूरी कराई। वहीं नगर मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी ने भी व्यवस्था को परखा। बीएसए ने बताया कि अब जल्द ही शिक्षकों को स्कूलों में कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें