फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत व्यक्ति के खाते से निकल गए रुपए 32000

विज्ञापन
विज्ञापन
मृत व्यक्ति के खाते से निकल गए 32 हजार
विज्ञापन


नवाबगंज गोंडा। विश्नोहरपुर गांव के रहने वाले एक व्यक्ति की मृत्यु के पांच साल बाद उसके खाते से 32 हजार निकल गए। खाताधारक के बेटे ने बैंक कर्मियों पर रुपये निकालने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है। डीमएम ने मामले में थानाध्यक्ष नवाबगंज को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

थाना नवाबगंज क्षेत्र के विश्वनोहरपुर पुर गांव निवासी दीनानाथ सिंह ने मंगलवार को जिलाधिकारी को दिये गए प्रार्थनापत्र में कहा कि उसके पिता विजय बहादुर सिंह का कस्बे के पड़ाव मुहल्ला स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा में बचत खाता है। दीनानाथ के मुताबिक उसके पिता की मृत्यु 13 अक्तूबर 2010 को हो गई थी।
विज्ञापन


पिता के खाते में गन्ना मूल्य भुगतान के बारह हजार रुपए जमा थे, उन्हें वृद्धा पेंशन भी मिलती थी। उनकी मृत्यु के बाद से उनके खाते पर ध्यान नहीं दिया गया। इस बीच वृद्घा पेंशन उनके खाते में आती रही। दीनानाथ के मुताबिक मार्च 2016 तक खाते में कुल रकम 32 हजार हो गई थी।

दीनानाथ ने बताया कि कुछ दिनों पहले पिता की पासबुक तलाशने पर मिली तो वह बैंक पहुंचे और बैंककर्मियों से उन्होंने खाते का ब्यौरा मांगा तो पता चला कि 21 मार्च 2016 को पिता के खाते से 32 हजार रुपए निकल गए। दीनानाथ का आरोप है कि जिस बैंक कर्मी ने विड्राल पास किया उसी की मिलीभग से खाते से रुपये निकाले गए हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने मामले में थानाध्यक्ष नवाबगंज को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उधर सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की पड़ाव शाखा के शाखा प्रबन्धक सुरेन्द्र श्रीवास्तव का कहना है कि खाते से रुपए निकलने की उन्हें जानकारी है। मामले की जांच चल रहा है। जांच पूरी होने पर दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें