फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3054 गांवों का होगा विद्युतीकरण

Thu, 19 May 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
राज्य बिजली बोर्ड ने प्रदेश विद्युत नियामक आयोग को 33 फीसदी तक दरें बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
158 करोड़ रुपये से 3054 मजरों का विद्युतीकरण किया जाएगा। इसके लिए धन भी निर्गत कर दिया गया है। पांच संस्थाओं को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पावर कॉर्पोरेशन महकमा कार्यों की निगरानी में जुटा हुआ है। डीएम भी हर सप्ताह विद्युतीकरण कार्य की समीक्षा कर रही हैं। 
विज्ञापन


एक्सईएन पावर कार्पोरेशन मोतीलाल के मुताबिक जनपद के सभी नौ ब्लॉकों के 909 ग्राम पंचायतों में विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है। राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत शासन ने पांच संस्थाओं को नामित कर 3054 मजरों में विद्युतीकरण के लिए 158 करोड़ रुपये जारी कर दिया है।

संस्थाओं को 2014-15 में चयनित 28 लोहिया ग्राम पंचायतों और वर्ष 2015-16 के 111 मजरों में विद्युतीकरण कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


लोहिया ग्राम पंचायतों में कार्य पूरा होने के बाद अन्य मजरों में भी विद्युतीकरण कराया जाएगा। डीएम प्रीति शुक्ला की अध्यक्षता में हर सप्ताह कार्यदाई संस्थाओं की बैठक की जाती है। सभी संस्थाओं को डीएम ने समय से विद्युतीकरण का कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया है। 

हरैया सतघरवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सिरसिया को वर्ष 2007 में राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत रोशन किया गया था। ग्रामीण राम जी पांडेय व ओंकार तिवारी का कहना है कि गांव में लगे खंभे महज शोपीस हैं।

बिजली के तारों का नामोनिशान नहीं है। विद्युतीकरण के बावजूद गांव में कभी बिजली नहीं आई है। इन लोगों ने पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा है कि विभागीय लापरवाही के चलते गांव के लोगों को बिजली नसीब नहीं हो सकी है।

एक्सईएन पावर कॉर्पोरेशन मोतीलाल ने बताया कि जिले की ग्राम पंचायतों के सभी मजरों को वर्ष 2017-18 तक रोशन करने का लक्ष्य शासन ने निर्धारित किया है। शासन के दिशा-निर्देश पर सभी मजरों की रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है।

शीघ्र ही रिपोर्ट भेजकर शासन से बजट की मांग की जाएगी। राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत पहले चयनित ग्राम पंचायतों में तार व खंभों को ठीक कराने के लिए रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें