गोंडा। रक्तदान से व्यक्ति महान बनता है और लोगों की जीवन रक्षा कर सकता है। अमर उजाला फाउंडेशन ने कारगिल दिवस पर सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में किया।
श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कालेज की प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. मनोज कुमार, प्रधान अधीक्षक डॉ. धनश्याम सिंह ने रक्तदान करने आए लोगों का उत्साह बढ़ाया।
कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है और इसमें हर युवा को आगे बढ़ना चाहिए। रक्तदान से दूसरों की सहायता की जा सकती है और पुुण्य का भागी बन सकता है। प्रधान अधीक्षक डा. धनश्याम सिंह ने कहा कि जिला अस्पताल में गरीब मरीजों की मदद लोगों के रक्तदान से होता है। इ अमर उजाला फाउंडेशन के पहल को सराहा।
श्रवण मास के पहले सोमवार और कारगिल दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में 30 लोगों ने प्रतिभाग किया। रक्तदान करके समाज में अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन किया। रक्तदान शिविर में सबसे पहले समग्र शिक्षा अभियान बेसिक शिक्षा के सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने रक्तदान करके प्रथम महादानी बने।
अमर उजाला फाउंडेशन की पहल को सराहा और कहा कि अक्सर अमर उजाला की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन करता रहा है और वह शामिल होते हैं। डिप्टी सीएमओ डा. मनोज कुमार ने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है और लोगों के आगे आने से ही समाज की मदद मिलती है।
उन्होंने कहा कि जिले के सामाजिक संगठनों की ओर से अक्सर ऐसी पहल की जाती है, अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से की जा रही पहल से मुहिम आगे बढ़ेगी। डिग्री कालेज प्रबंधन की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह ने भी लोगों का उत्साह बढ़ाया और कहा कि इससे एक सकारात्मक संदेश का प्रसार होगा।
इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष व छात्रनेता अविनाश सिंह, युवा नेता अभिषेक तिवारी चिंतक ने भी रक्तदान करने वालों को प्रोत्साहित किया और अभिषेक तिवारी ने रक्तदान भी किया।