फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 लोगों को मिली 30-30 लाख की सहायता, 98 को नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में कोराना में मृतक आश्रितो को नौकरी का नियुक्ति पत्र देते प्रभारी मंत्री सि? - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। जिला पंचायत सभागार में रविवार को प्रभारी मंत्री ने पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना संक्रमण से दिवंगत 36 कर्मियों के परिजनों को 30-30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही कोविड व नान कोविड मृतकों के 98 आश्रितों को नौकरी का नियुक्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने जनपद पहुंचकर प्रदेश व जिले में कराए गए विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का ब्यौरा प्रस्तुत किया। कहा कि साढ़े चार वर्षों में सरकार ने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए काम किया है। कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान पूरी दुनिया तबाह हो रही थी उस समय मुख्यमंत्री के कोविड प्रबंधन की प्रशंसा पूरे विश्व में हुई है।
उन्होंने कहा कि जिले में 50 हजार से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जा रहा है। 2 लाख 41 हजार लोगों का गोल्डन कार्ड बनाया जा चुका है। कार्ड धारकों ने गोल्डन कार्ड के माध्यम से 11 करोड़ रुपया का मुफ्त इलाज कराया है।
विज्ञापन

पांच वन टांगिया गांवों को मुख्य धारा से जोड़ते हुए आवास, शौचालय, पेंशन, बिजली सहित सभी योजनाओं से अच्छादित किया गया। गोंडा में 1530 किमी कुल लंबाई की 402 सड़कों का निर्माण कराया गया है।
वर्तमान में जिले में 321 किमी सड़क का निर्माण चल रहा है। जनपद में 22 पुलों का निर्माण लक्षित है। जिसमें से चार पुलों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। गढ्ढा मुक्त योजना के तहत लगभग दो हजार किमी कुल लंबाई की सड़कों को गड्ढा मुक्त किया गया है।
नियुक्ति पत्र पाने वालों में लोक निर्माण विभाग के आठ, बेसिक शिक्षा के 46, पंचायतीराज विभाग के 11, ग्राम्य विकास विभाग के छह, माध्यमिक शिक्षा के 13, पशुपालन के पांच, कृषि विभाग के दो, कार्यक्रम विभाग के दो, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के एक, जल निगम के दो तथा भूमि संरक्षण विभाग के एक मृतक कर्मियों के कुल 98 परिजन शामिल हैं।
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र, जनपद प्रभारी/एमएलसी अवनीश सिंह, विधायक कटरा बावन सिंह, सदर प्रतीक भूषण सिंह, मेहनौन विनय द्विवेदी, तरबगंज प्रेम नरायन पाण्डेय, गौरा प्रभात वर्मा, जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप बमबम, पूर्व अध्यक्ष सूर्य नरायन तिवारी, डीएम मार्कण्डेय शाही, एसपी संतोष कुमार मिश्रा, सीडीओ शशांक त्रिपाठी, संजीव सिंह, दीपक अग्रवाल, राजेश चंदानी सहित अन्य अधिकारीगण तथा जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।
कोरोना महामारी के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए प्रभावी कार्यों की प्रशंसा विश्व पटल पर हुई है। अकेले गोंडा में अब तक 16 लाख 28 हजार लोगों को कोविड का टीकाकरण कराया जा चुका है।
जिसमें 13 लाख 65 हजार लोगों को प्रथम डोज व 2 लाख 63 हजार लोगों को द्वितीय डोज का टीकाकरण हो चुका है। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए मेडिकल कालेज का निर्माण शुरू हो गया है। जिला अस्पताल में कोविड 160 बेड का बेन्टीलेटर युक्त हास्पिटल क्रियाशील है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर उपलब्ध कराए गए हैं। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल व सीएचसी काजीदेवर में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कराया गया है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए जिला अस्पताल में पिकोवार्ड तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें